अन्य
मध्य सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में 40 नागरिकों की मौत: प्रतिरोध समिति
jantaserishta.com
16 Sept 2024 1:08 PM IST

x
खार्तूम: मध्य सूडान के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में करीब 40 नागरिक मारे गए। यह जानकारी गैर-सरकारी ग्रुप अबू गौता प्रतिरोध समिति ने दी। समिति ने एक बयान में कहा, "आरएसएफ ने गेजीरा राज्य के अबू गौता क्षेत्र के गौज अल-नका गांव पर हमला किया।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने समिति के बयान के हवाले से बताया कि आरएसएफ विस्थापित ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं लौटा रहा है। इस वजह से गांव में कई शव खुले में पड़े हैं। समिति ने नागरिक समाज संगठनों से अपील की है वे आरएसएफ पर दबाव डाले ताकि लोगों को गांव में प्रवेश करने और मृतकों को दफनाने की अनुमति मिल सके।
आरएसएफ ने अभी तक हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। दिसंबर 2023 में आरएसएफ ने गेजीरा राज्य पर नियंत्रण कर लिया था। यह तब हुआ जब सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) राज्य की राजधानी वाड मदनी से पीछे हट गए थे।
15 अप्रैल, 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच हिंसक संघर्ष में उलझा हुआ है। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप कम से कम 16,650 लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





