अन्य

कैब बुक कर लूट करने वाले 3 गिरफ्तार, हथियार, बाइक और नकद बरामद

jantaserishta.com
1 Sept 2024 8:36 AM IST
कैब बुक कर लूट करने वाले 3 गिरफ्तार, हथियार, बाइक और नकद बरामद
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो ऑटो और कैब में सवारी बनाकर बैठते थे और सुनसान जगह पर जाकर वाहन चालक से हथियार के दम पर लूटपाट किया करते थे।
यह गैंग अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग के पास से पुलिस ने बाइक, हथियार और नगद बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने ऑटो और कैब बुक करके चोरी और लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, अवैध हथियार, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और नगद रुपये बरामद हुए हैं।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से 3 शातिर अभियुक्त अमित, नीरज और सुमित को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया है कि ये गैंग सवारी बनकर वाहन में बैठ जाते हैं और वाहन चालक के रुपये और मोबाइल और सामान को लूटने की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह लोग ऑटो और कैब को बुक करते हैं। फिर सवारी बनकर उसमें सवार होते हैं और थोड़ी दूर जाने पर सुनसान रास्ते पर हथियार के दम पर चालक से उनका मोबाइल सामान और पैसे लूट कर फरार हो जाते हैं।
पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी ग्रेटर नोएडा के ही रहने वाले हैं और यह लगातार कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली थी और पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।
यह गैंग ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद और दिल्ली में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा एक अन्य घटना में, गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही लगभग 55 लाख रुपए की 2.160 किलोग्राम अफीम सहित एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story