अन्य

असम में अग्निवीर भर्ती अभियान में 25 हजार युवाओं ने ल‍िया भाग : सेना

jantaserishta.com
23 Aug 2024 5:30 PM IST
असम में अग्निवीर भर्ती अभियान में 25 हजार युवाओं ने ल‍िया भाग : सेना
x
गुवाहाटी: असम के उदलगुरी जिले में एक सप्ताह तक चले अग्निवीर भर्ती अभ‍ियान में 25 हजार युवाओं ने भाग लिया। यह जानकारी भारतीय सेना के अध‍िकार‍ियों ने शुक्रवार को दी। सेना के एक आधिकारिक बयान के अनुसार जूनियर कमीशन अधिकारियों के लिए भी भर्ती अभियान चलाया गया। इसमें सात पूर्वोत्तर राज्यों के उम्मीदवार शामिल हुए।
सेना के एक अधिकारी ने बताया क‍ि यह अभियान 16 से 23 अगस्त तक उदलगुरी के उपेंद्रनाथ ब्रह्मा फुटबॉल स्टेडियम में चलाया गया। इसमें लिखित परीक्षा में करीब 25 हजार उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 2,500 को चयन‍ित क‍िया गया।
भारतीय सेना की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया क‍ि चयन प्रक्रिया कठोर थी। इसमें शारीरिक फिटनेस और चिकित्सा परीक्षण सहित कई परीक्षण शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के गौरवशाली सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story