अन्य

थाईलैंड में बाढ़ व भूस्खलन से 22 की मौत

jantaserishta.com
26 Aug 2024 5:00 PM IST
थाईलैंड में बाढ़ व भूस्खलन से 22 की मौत
x
बैंकॉक: थाईलैंड में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। देश मेंं 16 अगस्त से अब तक 13 क्षेत्रों में 30 हजार 900 से अधिक परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।
आपदा निवारण विभाग ने एक बयान में कहा, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी को निकालने और देश के पांच क्षेत्रों में प्रभावित 737 गांवों को राहत प्रदान करने के प्रयास क‍िए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, सरकारी एजेंस‍ियों ने देश भर के 31 क्षेत्रों के निवासियों को गुरुवार तक बाढ़ और तेज हवाओं के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों और मशीनरी को तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
चियांग राय, सुखोथाई और प्रे जैसे पांच उत्तरी क्षेत्रों में हालात ज्‍यादा खराब है। जबकि राजधानी बैंकॉक सहित चाओ फ्राया नदी के पास के क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ने का खतरा है। इसके पहले 2011 में थाईलैंड में आई बाढ़ के कारण 500 से अधिक लोग मारे गए थे तथा देश भर में लाखों घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
जुलाई के अंत में उष्णकटिबंधीय तूफान नोक-टेन के आने से आई बाढ़ जल्द ही यह मेकांग और चाओ फ्राया नदी घाटियों के साथ उत्तरी, उत्तर पूर्वी और मध्य थाईलैंड के प्रांतों में फैल गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story