अन्य
यूक्रेन की बमबारी में 2 बच्चों समेत 22 नागरिकों की मौत: रूस
jantaserishta.com
8 Jun 2024 11:39 AM IST

x
मास्को: यूक्रेनी सेना ने रूस के खेरसॉन के सदोवोये गांव में एक स्टोर पर बमबारी की। इस हमले में कम से कम 22 नागरिक मारे गए। इसकी जानकारी क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने दी। न्यूज एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, साल्डो ने बताया कि शुक्रवार को हमले के समय स्टोर के अंदर काफी संख्या में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे। हमला दो बार किया गया।
रिपोर्ट में साल्डो के हवाले से कहा गया, "पहला हमला एक फ्रांसीसी हवाई बम से किया गया, और दूसरा अमेरिकी हिमार्स मिसाइल से किया गया।" साल्डो ने कहा, "पहली बार जब हमला हुआ तो लोग अपने घरों से निकल कर पीड़ितों की मदद के लिए बाहर भागे। थोड़ी देर बाद, हिमार्स मिसाइल से हमला हुआ। हमले में मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं।"
बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है और यह जंग समय के साथ खतरनाक मोड़ ले रही है। हाल ही में यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कराने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देश जर्मनी को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
पुतिन ने कहा कि जिस तरह से यूक्रेन की मदद की जा रही है, युद्ध के लिए हथियारों की आपूर्ति हो रही है, अगर यह सब नहीं रुका तो हमारे बीच के संबंध समाप्त हो जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





