अन्य
वर्ष 2025 शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय ऑटो उद्योग मेला संपन्न
jantaserishta.com
3 May 2025 3:17 PM IST

x
बीजिंग: वर्ष 2025 शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय ऑटो उद्योग मेला 2 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आंकड़ों के अनुसार, इस मेले का कुल प्रदर्शनी क्षेत्रफल 3 लाख 60 हजार वर्ग मीटर से अधिक था। मेले में 1,366 वाहनों का प्रदर्शन हुआ, जिनमें नई ऊर्जा वाहनों का अनुपात 70 प्रतिशत से ज्यादा है। 163 वाहन पहली बार सार्वजनिक किए गए और देशी-विदेशी आगंतुकों की संख्या 10 लाख से अधिक रही। अपूर्ण सांख्यिकी के अनुसार, 97 देशों व क्षेत्रों के विदेशी दर्शक इस मेले में शामिल हुए।
मेले में वाहन, वाहन की सप्लाई चेन और हाई टेक कंपनियों के सहयोग पर जोर लगाया गया, जो वैश्विक ऑटो उद्योग के भावी विकास के रुझान का पता लगाने वाली अहम खिलाड़ी बन गई। इसके अलावा इस मेले में चीनी ब्रांड्स विभिन्न पक्षों के फोकस बने रहे। हाईटेक व सप्लाई चेन के उद्यम मंच पर आ गए, जिससे इस मेले की तकनीकी विशेषता अधिक उजागर हो गई। वैश्विक ऑटो उद्योग में इलेक्ट्रिक व स्मार्ट वाहन की ओर बढ़ने का रुझान स्पष्ट रूप से नजर आया। माना जा रहा है कि शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय ऑटो मेला विश्व में चीनी वाहनों के प्रवेश और चीन में वैश्विक वाहनों के प्रवेश में अधिकाधिक भूमिका निभा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





