अन्य

चक्रवात और भारी बार‍िश से 20 की मौत, 14 लापता

jantaserishta.com
19 Sept 2024 8:55 AM IST
चक्रवात और भारी बार‍िश से 20 की मौत, 14 लापता
x
मनीला: फिलीपींस के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और हाल में आए दो चक्रवातों के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 14 लापता हैं। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने कहा कि उसे देश भर के पांच क्षेत्रों में 20 लोगों की मौत की खबर मिली है। इन आंकड़ों की पुष्टि अभी भी की जा रही है।
बताया गया है कि कुछ दिनों से पलावन प्रांत सहित फिलीपींस के कुछ हिस्सों में खराब मौसम से स्थिति काफी भयावह हो गई है। यहां पर बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। एनडीआरआरएमसी ने कहा कि खराब मौसम के कारण देश भर के 12 क्षेत्रों में लगभग 600,000 लोग प्रभावित हुए हैं और तूफानों ने 930 घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।
फिलीपींस में प्रतिवर्ष औसतन 20 तूफान आते हैं, जो भयंकर बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनते हैं। इसके चलते भारी जनहानि होती है तथा फसलों और संपत्तियों का विनाश होता है।
बता दें कि अभी हाल ही में वहां पर तूफान 'बेबिंका' के कारण फिलीपींस में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो लोग लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने जानकारी दी कि दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा प्रायद्वीप में दो लोगों की मौत हुई। जबकि मुस्लिम मिंडानाओ के बंगसामोरो स्वायत्त क्षेत्र में चार लोगों की जान चली गई।
एजेंसी ने कहा कि चक्रवात 'बेबिंका' ने लगभग 300 गांवों के 200,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया। करीब 14,000 विस्थापित ग्रामीण सरकार द्वारा संचालित अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं।
'बेबिंका' इस साल फिलीपींस में आया छठा उष्णकटिबंधीय तूफान है। इसकी वजह से सड़कों, पुलों और घरों सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि महीने के शुरुआत में यागी तूफान से यहां 14 लोगों की मौत हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story