
x
ब्रसेल्स: बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के सेंट-गिल्स में मिडी ट्रेन स्टेशन के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को ये बात कही गई।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि गोलीबारी रात 1 से 2 बजे के बीच एक कैफे के पास की गई। घायलों में से एक को मामूली चोट आई है, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस गोलीबारी में शामिल लोग फिलहाल फरार हैं।
ब्रसेल्स पुलिस ने तुरंत एक सुरक्षा घेरा बनाया और शूटरों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी। अपराधियों ने गोलीबारी क्यों की, उनका क्या मकसद था, उसके बारे में अभी पता नहीं चला है। अभी तक किसी भी संदिग्ध को पकड़ा नहीं गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





