अन्य
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में मिले 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी, राज्यपाल कटारिया ने किया सम्मानित
jantaserishta.com
30 Nov 2024 8:32 AM IST

x
नई दिल्ली: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुक्रवार को 1984 बैच के आईपीएस अधिकारियों ने अपनी '40वीं वर्षगांठ समारोह’ के अवसर पर एक विशेष लंच बैठक आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए।
1984 बैच के आईपीएस अधिकारी यहां इकट्ठे हुए थे। वह इतने सालों बाद चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में एक साथ नजर आए। इस मौके पर इस बैच के सभी आईपीएस अधिकारी सम्मानित भी किए गए।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इस समारोह की तस्वीर भी शेयर की। गुलाब चंद कटारिया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ''आज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 1984 बैच के आईपीएस अधिकारियों की 40वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।''
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सेवानिवृत्त आईपीएस अफसरों से मुलाकात की और उनके साथ परिवारवालों को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कुल 30 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अनुभव भी शेयर किए ।
राज्यपाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की दशकों से की गई उनकी सेवाओं के लिए सराहना भी की और उनसे भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की सेवा जारी रखने का आग्रह किया। चाहे वो फिर किसी रूप में हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





