अन्य
दिल्ली के संगम विहार में 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
21 Sept 2024 8:33 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 7 से 8 बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया और एक के बाद एक चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान इरफान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
मृतक इरफान के भाई समीर का कहना है कि मुझे जानकारी मिली कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। उसके बाद जब मैंने आकर देखा तो मेरा भाई यहां पड़ा हुआ था, उसके शरीर में 7-8 चाकू धंसे हुए थे।
मृतक की बहन ने बताया कि दो-चार दिन पहले किसी के साथ इरफान की लड़ाई हुई थी। बता दें कि पिछले महीने भी संगम विहार में एक युवक को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा था। युवक को घायल हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





