
x
अदीस अबाबा: स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी इथियोपिया की एक झील में नाव पलट जाने से 14 लोग लापता हैं। गामो जोन सरकार के संचार मामलों के विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केले से लदी नाव और उसमें सवार 16 लोग गुरुवार देर रात चामो झील में पलट गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक दो लोगों को बचा लिया है, जबकि शेष 14 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नाव, जो कथित तौर पर यात्रियों के साथ अवैध रूप से केले ले जा रही थी जो गामो जोन की राजधानी अरबा मिंच की ओर जा रही थी, वो पलट गई।
नाव में सवार 16 लोगों की पहचान केले के व्यापार से जुड़े 15 दिहाड़ी मजदूरों और एक नाविक के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है, दुर्घटना का संभावित कारण क्षमता से अधिक सामान का लोड होना बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





