अन्य

कंबोडिया में धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया

jantaserishta.com
21 July 2024 8:48 AM IST
कंबोडिया में धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया
x
नोम पेन्ह: कंबोडिया में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। यह जानकारी शनिवार को नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास ने दी।
दूतावास ने बताया कि कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से अब तक धोखाधड़ी के शिकार हुए 650 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाया गया है और वापस भारत भेजने में मदद की है।
दूतावास ने धोखाधड़ी का शिकार हुए भारतीय नागरिकों के बारे में कंबोडियाई पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस के सहयोग से 14 और भारतीय नागरिकों को बचाया गया।
बचाए गए लोगों की देखभाल की कंबोडिया के सामाजिक मामलों और युवा पुनर्वास मंत्रालय के समन्वय में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन द्वारा जा रही है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि वह कंबोडियाई अधिकारियों के संपर्क में है और 14 बचाए गए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और समय पर भारत वापस भेजने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध कर रहा है।
दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और कंबोडिया में भारतीय नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
दूतावास ने एक बयान में कहा है, "भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे देश में किसी भी नौकरी की पेशकश पर अत्यधिक सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना नोम पेन्ह स्थित दूतावास को दें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story