अन्य
आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 13 साल की हरिनी ने तीन घंटे किया नृत्य
jantaserishta.com
9 Aug 2024 3:26 PM IST

x
वायनाड: तमिलनाडु की एक 13 वर्षीय लड़की ने केरल के वायनाड में पिछले दिनों हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद की है। उसने इसके लिए तीन घंटे तक भरतनाट्यम किया। बच्ची की इस सराहनीय पहल ने हर किसी को प्रभावित किया है।
हरिनी श्री ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने की ठानी। इसके लिए उसने लगातार तीन घंटे भरतनाट्यम किया। हरिनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपनी बचत समेत 15 हजार रुपये दान किए। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात कर उन्हें चेक सौंपा।
सीएम विजयन ने हरिनी श्री की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने बच्ची के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया। हरिनी श्री ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
गौरतलब है कि केरल के वायनाड में 30 जुलाई को भारी भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में चार सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसओजी और वन अधिकारियों की टीमें उसी दिन से राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
चालियार नदी के आस पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। यहां से भी कई लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी तलाशी अभियान में सहायता कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद वापस लौटने वाली है। तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, कन्नूर और बेंगलुरु से लगभग 500 सदस्यों वाली भारतीय सेना की एक बटालियन आपदा प्रभावित स्थल पर पहुंची है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





