अन्य

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 16 घायल

jantaserishta.com
2 Oct 2024 5:01 PM IST
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 16 घायल
x
काबुल: अफगानिस्तान में हाल ही में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बताया कि बीते 10 दिनों में भारी बारिश की वजह से गजनी, लघमन, नंगरहार, फराह, पकतिया, बादघिस, हेरात और दयाकुंदी प्रांतों में अचानक बाढ़ आ गई।
मुल्ला जनान सैक के अनुसार, बारिश और बाढ़ से प्रांतों में भारी संपत्ति की क्षति हुई है। 109 आवासीय घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए और लगभग 650 एकड़ फसली जमीन बाढ़ के पानी में बह गई।
बता दें कि अफगानिस्तान में इसी साल अगस्त में अचानक आई बाढ़ के कारण दस लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बताया था कि हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण 10 लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए। सैक ने बताया था कि प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में 100 आवासीय घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए और कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचा था।
रिपोर्ट के अनुसार, मई से अब तक बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। साथ ही युद्धग्रस्त देश के विभिन्न हिस्सों में भारी जनहानि और वित्तीय क्षति हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story