अन्य

जिम्बाब्वे में दो सड़क दुर्घटनाओं में 13 की मौत

jantaserishta.com
11 Aug 2024 9:39 AM IST
जिम्बाब्वे में दो सड़क दुर्घटनाओं में 13 की मौत
x
हरारे: जिम्बाब्वे में दो सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने शुक्रवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा," मासविंगो और गोकवे में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक पहली दुर्घटना मासविंगो प्रांत के मासविंगो शहर में शुक्रवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 4:30 बजे हुई। ढलान से गुजरते समय बस पर सेे चालक का नियंत्रण खत्म हो गया और हादसा हो गया।
उन्होंने कहा, "दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 99 लोग घायल हो गए।"
न्याथी ने बताया कि दूसरी दुर्घटना मिडलैंड्स प्रांत के गोकवे शहर के बाहर शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। इसमें एक कार के गड्ढे में फंसने और फिर एक वैन से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story