अन्य

बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने की जवाबी कार्रवाई

jantaserishta.com
21 Sept 2024 9:01 AM IST
बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने की जवाबी कार्रवाई
x
बेरूत: हिजबुल्लाह ने पश्चिमी गैलिली में 30 से अधिक बस्तियों और उत्तरी इजरायल में एक प्रमुख खुफिया अड्डे पर 100 से अधिक रॉकेट दागे हैं। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली हवाई हमले का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह ने यह कार्रवाई की है, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 66 अन्य घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया, इजरायली हमले में बेरूत के उपनगर दहिएह के जमौस इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया। बचाव दलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
स्थानीय टीवी फुटेज में घनी आबादी वाले इलाके में भारी नुकसान और अराजकता दिखाई गई। लेबनानी मीडिया ने बताया कि हमले में हिजबुल्लाह जिहाद काउंसिल के सदस्य इब्राहिम अकील को निशाना बनाया गया।
इजरायल रक्षा बलों के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान लेबनानी समूह के अन्य वरिष्ठ कमांडरों के साथ अकील भी मारा गया। हालांकि, हिजबुल्लाह ने अकील की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले शुक्रवार को, इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान से उत्तरी इजरायल में लगभग 120 प्रोजेक्टाइल दागे गए, जिससे देश के कब्जे वाले गोलान हाइट्स, सफेद और ऊपरी गैलिली में अलार्म बज गया। इजरायल में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के छह स्थानों को निशाना बनाया गया, जबकि तोपखाने ने दिन में 11 सीमावर्ती शहरों पर गोले दागे गए।
इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान में संचार उपकरणों में हुए दो विस्फोटों के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ गया है, जिसमें 37 लोग मारे गए और 2,931 घायल हो गए थे। लेबनान की सरकार ने विस्फोटों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक की मांग की। हिजबुल्लाह ने अपनी इकाइयों को निशाना बनाने के लिए इजरायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई की शपथ ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story