अन्य

नाइजीरिया में नाव दुर्घटना के बाद 11 लोगों को बचाया गया, 21 लापता

jantaserishta.com
9 Oct 2024 10:46 AM IST
नाइजीरिया में नाव दुर्घटना के बाद 11 लोगों को बचाया गया, 21 लापता
x
अबुजा: नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य लागोस में दो नावों के टकराने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 11 घायल व्यक्तियों को बचाया गया है और 21 अन्य अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को लागोस में पुलिस प्रवक्ता बेंजामिन हुंडेयिन ने बताया कि 16 यात्रियों और चालक दल को ले जा रही दो नौकाएं सोमवार रात को अमुवो-ओडोफिन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के इमोर शहर में टकराने के बाद लैगून के बीच में पलट गईं।
हुंडेयिन के अनुसार, पीड़ितों में ज्यादातर व्यापारी थे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम, जिसमें पारंपरिक और समुद्री पुलिस तथा स्थानीय गोताखोर शामिल थे, तेजी से मौके पर पहुंची और 11 घायल यात्रियों को बचाया गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुंडेयिन ने कहा कि अन्य पीड़ितों का पता नहीं चल सका, बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
आपको बताते चलें, नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं, जो अक्सर अधिक भार, प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों और संचालन में गलतियों के कारण होती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story