अन्य

नेशनल पेंशन स्कीम से अप्रैल में जुड़े 1.1 लाख नए सब्सक्राइबर

jantaserishta.com
26 Jun 2024 1:07 PM IST
नेशनल पेंशन स्कीम से अप्रैल में जुड़े 1.1 लाख नए सब्सक्राइबर
x
नई दिल्ली: नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से अप्रैल में 1,10,655 नए सब्सक्राइबर जुड़े हैं, जो दिखाता है कि लोगों में इस स्कीम को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी किए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
डेटा के मुताबिक, नए सब्सक्राइबर में दो तिहाई राज्य सरकार के कर्मचारी हैं। अप्रैल में नेशनल पेंशन स्कीम में करीब 79,876 राज्य सरकार के कर्मचारियों ने पंजीकरण किया है। वहीं, केंद्र सरकार के 20,000 कर्मचारियों ने इस योजना को सब्सक्राइब किया है। 10,250 सब्सक्राइबर्स कॉरपोरेट सेक्टर से थे। डेटा के अनुसार 43.8 प्रतिशत (48,530) नए सब्सक्राइबर्स 18 से 28 वर्ष की आयु वर्ग के थे, जिन्हें पहली बार नई नौकरी मिली है, जो कि दिखाता है कि देश में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
आदर्श आचार संहिता लगने के कारण राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से मंगलवार को तीन महीने बाद पेरोल का डेटा जारी किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में नेशनल पेंशन सिस्टम में कुल 9,37,000 सब्सक्राइबर जुड़े हैं, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 के आंकड़े 8,24,700 से 13.6 प्रतिशत अधिक है।
नेशनल पेंशन सिस्टम का संचालन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) की ओर से किया जाता है। सब्सक्राइबर और नियोक्ता दोनों को पेंशन अकाउंट में समान योगदान करना होगा। एक जनवरी, 2024 से यह सभी केंद्रीय कर्मचारियों (सशस्त्र बलों को छोड़कर) के लिए अनिवार्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story