अन्य

पश्चिमी मेक्सिको में गैंगस्टरों के बीच झड़प में 11 लोग मारे गए

jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:34 AM IST
पश्चिमी मेक्सिको में गैंगस्टरों के बीच झड़प में 11 लोग मारे गए
x
मेक्सिको सिटी: पश्चिमी मैक्सिकन राज्य नायरिट में गुरुवार को आपराधिक समूहों के बीच संघर्ष में 11 लोग मारे गए। राज्य के सुरक्षा और नागरिक संरक्षण मंत्रालय ने कहा, उनके शव "लास एंटेनास" नामक क्षेत्र में पाए गए, जहां अधिकारी शवों को हटा रहे थे और जांच के लिए सबूत इकट्ठा कर रहे थे।
स्थानीय पुलिस और अन्‍य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया है। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि टकराव में जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल और सिनालोआ कार्टेल के सदस्य शामिल हो सकते हैं।
हाल के सप्ताहों में, हुआजिकोरी के पहाड़ी इलाके में कई सशस्त्र झड़पें हुईं। इसमें परिवारों को राज्य की अन्य नगर पालिकाओं में विस्थापित होना पड़ा और कुछ व्यवसायों और स्कूलों को बंद करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story