अन्य

11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

jantaserishta.com
12 May 2025 8:57 AM IST
11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार तबादलों का क्रम जारी है। वहीं, रविवार को यूपी पुलिस विभाग में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, नवीन तैनात किए गए अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ क्षेत्र) और पुलिस आयुक्त (प्रयागराज) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, कई अन्य पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी नए स्थानों पर तैनात किया गया है।
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को लखनऊ क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक की कमान सौंपी गई है। वहीं, शासन ने लखनऊ में पीएसी महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नियुक्त किया है।
उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय का चार्ज दिया गया है। जोगेंद्र कुमार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है।
इसी प्रकार हरीश चंद्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर बनाया गया है। संजीव त्यागी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन बनाया गया है। हेमंत कुटियाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ लखनऊ बनाया गया है।
रामबदन सिंह को अपर पुलिस आयुक्त आगरा बनाया गया है। रमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानायक, पीएसी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। अमित कुमार को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले जारी हैं। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था में चुस्ती लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story