अन्य
यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले
jantaserishta.com
14 July 2024 9:07 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। इनमें अयोध्या के डीएम का नाम भी शामिल है।
अयोध्या के डीएम रहे नीतीश कुमार को एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। चुनावों के बाद अयोध्या डीएम और महंत राजू दास का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था।
यूपी शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। आईएएस इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया के पद पर तैनाती दी गई है। चंद्र विजय सिंह को डीएम अयोध्या बनाया गया है। दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया के पद पर तैनाती दी गई है। बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र पर तैनाती दी गई है।
वहीं देवरिया डीएम के पद से हटाए गए अखंड प्रताप सिंह को सीईओ, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, औरैया डीएम पद से हटाई गई नेहा प्रकाश को डायरेक्टर ट्रेनिंग के पद पर नियुक्ति दी गई है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और एसीईओ इन्वेस्ट यूपी प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवी शरण उपाध्याय जो कि सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद रहे। उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





