अन्य

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत

jantaserishta.com
24 Oct 2024 9:34 AM IST
लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत
x
बेरूत/यरूशलम: दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने हवाई हमले किए हैं। हमलों में दस लोग मारे गए। हालांकि, कितने लोग घायल हए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली युद्धक विमानों ने सुबह के समय नबातियेह जिले के मेफादौन गांव में हवाई हमला किया, जिसमें दो लोग मारे गए। बाद में बिंत जेबिल जिले के सारबिन शहर पर बुधवार सुबह हवाई हमले किए गए, जिनमें पांच लोग मारे गए। इसके अलावा, टायर जिले के माराकेह गांव पर इजरायली हमले में तीन लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमले का दावा किया है। हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान के रब अल थलाथिन और अदाइसेह गांवों में इजरायली सैनिकों को निशाना बनाया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायली पुलिस ने बुधवार को कहा कि इजरायल की रक्षा प्रणाली ने लेबनान से मध्य इजरायल में तेल अवीव महानगर की ओर लॉन्च किए गए एक रॉकेट और उत्तरी इजरायल में एक साथ लॉन्च किए गए एक प्रोजेक्टाइल को इंटरसेप्ट किया है।
इजरायल में 10 शहरों में वायु रक्षा सायरन बजे, जिनमें तेल अवीव, महानगर के अतिरिक्त समुदाय और कैम्प गिलोट शामिल हैं। कैम्प गिलोट में इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) की एलीट साइबर इंटेलिजेंस यूनिट 8,200 स्थित है। पुलिस ने तेल अवीव के उत्तर में स्थित शहर हेर्जलिया में एक कार को हुए नुकसान की सूचना दी है। आईडीएफ के अनुसार, बुधवार को लेबनान से उत्तरी इजरायल में 25 से ज्यादा प्रोजेक्टाइल दागे गए, जिनमें से कुछ को आईडीएफ ने रोक लिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
23 सितंबर से इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों के साथ-साथ माउंट लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हमले तेज कर रहा है।
इसके अतिरिक्त, इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान की सीमा के पास जमीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story