
कंधमाल: ओडिशा के कंधमाल में बुधवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से 32 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस पश्चिम बंगाल से आ रही थी. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना ब्राह्मणीगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की मदद से बचाव अभियान …
कंधमाल: ओडिशा के कंधमाल में बुधवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से 32 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस पश्चिम बंगाल से आ रही थी. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना ब्राह्मणीगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की मदद से बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा, "घायलों को बचाने के लिए ब्राह्मणीगांव और दरिंगबाड़ी की पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। पर्यटक बस पश्चिम बंगाल की थी।"
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
