मनोरंजन
निहारिका ने पहनी मम्मी की 32 साल पुरानी साड़ी, शेयर की शादी की रस्मों की ये खूबसूरत PHOTOS...
Shubhra Nandy
8 Dec 2020 4:31 PM IST

x
साउथ की एक्ट्रेस निहारिका कोंडिला बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. एक्ट्रेस की प्री- वेडिंग सेरेमनी उनके हैदराबाद के घर में हुई
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ की एक्ट्रेस निहारिका कोंडिला बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. एक्ट्रेस की प्री- वेडिंग सेरेमनी उनके हैदराबाद के घर में हुई. शादी सेरमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोंडिला और श्रीरजा कल्याण नजर आ रही हैं. पेल्ली कुथु तेलुगु में एक रस्म होता है जिसमें दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयार होती हैं.
इन फोटोज में साफ दिख रहा है कि निहारिका अपनी शादी की सेरमनी को खूब एन्जॉय कर रही हैं. निहारिका अपने मंगेतर चैतन्य जोन्नालगेडा से 9 दिसंबर को जयपुर के उदयविलास पैलेस में शादी करने वाली हैं. उनकी शादी की रस्मे उनके घर पर हैदराबाद मे शुरू हुई. अब पूरा परिवार उदयपुर पहुंच चुका है.
निहारिका ने अपनी शादी की रस्मों में ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पर ट्रेडिशलन गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई थीं. निहारिका इस ट्रेडिशनल लुक मे बहुत खूबसूरत लग रही थीं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत सेरमनी में निहारिका और चैत्नय साथ में डांस करेंगे. इसके अलावा उनेक भाई वरुण, अल्लू अर्जुन, राम चरण मेगास्टार चिरंजीवी के साथ डांस कर सकते हैं. शादी का मुहूर्त 9 दिसंबर को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर है. जबकि रिसेप्शन रात 8 बजकर 30 मिनट पर है.
अगस्त महीने में निहारिका और चैत्नय ने इंगेजमेंट की थी. इस इंगेजमेंट मे चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, साई धर्म तेज शामिल हुए थे.
निहारिका के पिता नागा बाबू ने अपने बेटी के लिए प्यारा सा नोट लिखकर,बेटी और भाई के साथ कुछ फोटो शेयर की थीं.
Next Story





