
x
बीजिंग: चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के अध्यक्ष चाओ लची ने 20 जुलाई को पेइचिंग में थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की। इस मौके पर चाओ लची ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-थाईलैंड संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई में प्रधानमंत्री अनुतिन के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के बेहतर भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार की। चीन थाईलैंड के साथ नेताओं की अहम सहमतियों का कार्यान्वयन कर आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत करने के साथ ही व्यवहारिक सहयोग का विस्तार करना चाहता है। इसके साथ चीन थाईलैंड के साथ विधायी सहयोग और अनुभव का आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-थाईलैंड साझे भविष्य वाले समुदाय का विकास बढ़ सके।
वहीं, अनुतिन ने कहा कि थाईलैंड और चीन आपसी सम्मान और आपसी विश्वास करने वाले अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती गहरी है। थाईलैंड एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ आपसी लाभ वाला सहयोग व विधायी आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है, ताकि थाईलैंड-चीन संबंधों में ज्यादा उपलब्धियां हासिल हो सकें।
Tagsचाओ लची
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





