न्यूज

नए पीएम एंडी बर्नहैम से म‍िलने ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की, रक्षा साझेदारी को रफ्तार देने पर जोर

jantaserishta.com
28 July 2026 9:54 AM IST
नए पीएम एंडी बर्नहैम से म‍िलने ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की, रक्षा साझेदारी को रफ्तार देने पर जोर
x
लंदन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) पहुंचे, जहां वह देश के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "मैं यूनाइटेड किंगडम पहुंच गया हूं। मेरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से मुलाकात शामिल है। इसके अलावा मैं उन यूक्रेनी सैनिकों से भी मिलूंगा जो इस समय ब्रिटेन में हैं, जिनमें सी ब्रीज अभ्यास में हिस्सा लेने वाले जवान भी शामिल हैं।"
उन्होंने कहा, "पूरे युद्ध के दौरान हमने यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम के बीच अब तक के इतिहास का सबसे मजबूत रिश्ता बनाया है। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं, हवाई रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उपकरणों का संयुक्त उत्पादन। यह सहयोग दोनों देशों को और मजबूत बनाता है। हमें खुशी है कि हम हमेशा ब्रिटेन के सिद्धांतों पर आधारित फैसलों, उसके नेतृत्व और उसके समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं। हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करने और दोनों देशों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।"
इससे पहले दिन में जेलेंस्की ने बताया कि उनकी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के साथ काफी अच्छी फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने 'एक्‍स' पर लिखा, "मुझे उम्मीद है कि हमारी द्विपक्षीय बैठक काफी उपयोगी रहेगी और हम कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे। हमने कीर के साथ मिलकर बहुत काम किया है और अब हमें उस काम को आगे बढ़ाते हुए अपने रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू करना है।"
'ड्रोन डील' के बारे में बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि वह ब्रिटेन में एक बड़ा ड्रोन कारखाना बनाना चाहते हैं और अपनी तकनीक और अनुभव ब्रिटेन के साथ साझा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं नई तकनीकों पर आधारित एक बड़ा कारखाना ब्रिटेन में बनाना चाहता हूं और यह तकनीक अपने साझेदारों के साथ साझा करना चाहता हूं। हम अपना पूरा अनुभव ब्रिटेन के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि ब्रिटेन भी ऐसा ही करेगा। हमें इस ड्रोन डील को बहुत मजबूत बनाना होगा। जब हमारी मुलाकात होगी, तो मैं सिर्फ यूक्रेन की जरूरतों की बात नहीं करूंगा, बल्कि इस पर भी चर्चा करूंगा कि भविष्य में हमारे दोनों देशों के रिश्ते कैसे और मजबूत हो सकते हैं और हम मिलकर यूक्रेन और ब्रिटेन दोनों को कैसे ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं।"
जेलेंस्की ने यूक्रेन की जरूरतों और यूक्रेन के ड्रोन में ब्रिटेन की रुचि का भी ज‍िक्र किया। उन्होंने कहा कि यूरोप के लिए एक साझा एंटी-बैलिस्टिक एयर डिफेंस सिस्टम बनाने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story