न्यूज

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

jantaserishta.com
15 Jun 2026 8:37 AM IST
बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा
x
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिहार का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस आयोजन को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन युवाओं का मनोबल बढ़ता है जिन्होंने कठिन परिश्रम कर अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार से निकलकर देशभर में सेवाएं दे रहे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मान देना न केवल उनकी उपलब्धियों की सराहना है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस भूमि से ये प्रतिभाएं निकलती हैं, उन्हें अपनी जड़ों से जुड़कर समाज और राज्य की सेवा भी करनी चाहिए। इस तरह के मंच लोगों को एकजुट करने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक आयोजन है। उन्होंने कहा कि 'वॉयस ऑफ बिहार' द्वारा आयोजित यह प्रतिभा सम्मान समारोह उन लोगों को सम्मानित करने का प्रयास है जिन्होंने यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाओं को पहचान देते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच से यह संदेश भी गया है कि सभी मिलकर बिहार को विकसित राज्य और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करेंगे।
इसी दौरान टीएमसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के लोग बहुत परेशान थे और बहुत सारे नेता भी, जो उनके साथ थे, बहुत बोल नहीं पाते थे। आज उनको मौका मिल रहा बोलने का, अच्छा करने का, तो सब देख ही रहे हैं क्या स्थिति है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story