न्यूज

जेपीएससी छात्र आंदोलन के दौरान हाईमास्ट टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

jantaserishta.com
2 Aug 2026 12:55 PM IST
जेपीएससी छात्र आंदोलन के दौरान हाईमास्ट टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा
x
रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाईमास्ट टावर पर चढ़ गया।
पुलिस और परिजनों की कई घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी हीरालाल के रूप में हुई है। वह रात करीब डेढ़ बजे अचानक स्टेडियम परिसर में लगे हाईमास्ट टावर पर चढ़ गया और ऊपर से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्र, पुलिसकर्मी और अन्य लोग टावर के नीचे एकत्र हो गए। बताया गया कि युवक पारिवारिक विवाद से परेशान था।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पूनम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। युवक का आरोप था कि पत्नी नौकरी नहीं मिलने के कारण उसे छोड़कर चली गई है। वह टावर पर चढ़कर पत्नी को वापस लाने की मांग कर रहा था और ऐसा नहीं होने पर कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता और अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों और परिजनों के लगातार समझाने-बुझाने के बाद रविवार सुबह वह सुरक्षित नीचे उतर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय युवक के शराब के नशे में होने की भी आशंका जताई गई है। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान स्टेडियम परिसर में जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का धरना जारी था। युवक के टावर पर चढ़ने से कुछ समय के लिए आंदोलन स्थल पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story