न्यूज

'आपकी कड़ी मेहनत खेल व्यवस्था को मजबूत बनाती रहेगी', मनसुख मांडविया ने पत्रकारों को दी 'विश्व खेल पत्रकार' दिवस की बधाई

jantaserishta.com
2 July 2026 11:56 AM IST
आपकी कड़ी मेहनत खेल व्यवस्था को मजबूत बनाती रहेगी, मनसुख मांडविया ने पत्रकारों को दी विश्व खेल पत्रकार दिवस की बधाई
x
नई दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के तमाम खेल पत्रकारों को 'विश्व खेल पत्रकार' दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल पत्रकारों की कड़ी मेहनत और लगन भारत के स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को लगातार मजबूत करती रहेगी।
खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "खेल पत्रकार भारत के खेल जगत का एक बहुत अहम हिस्सा हैं। ये सिर्फ मैचों की रिपोर्टिंग नहीं करते, बल्कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सामने लाते हैं, नए टैलेंट को पहचान दिलाते हैं और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित भी करते हैं।'विश्व खेल पत्रकार' दिवस के मौके पर मैं सभी खेल पत्रकारों को शुभकामनाएं देता हूं। आपकी मेहनत, लगन और ईमानदारी भारतीय खेल व्यवस्था को और मजबूत बनाती है। विश्व खेल पत्रकार की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
मनसुख मांडविया खुद कई खेलों के इवेंट में पहुंचकर अक्सर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं। सरकार द्वारा देशभर में लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की खातिर हर रविवार को 'संडे ऑफ साइकिल'इवेंट का आयोजन किया जाता है। खेल मंत्री को इस इवेंट की अगुवाई करते हुए कई बार देखा जा चुका है। हाल ही में मनसुख मांडविया ने मेंस वॉलीबॉल कप में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम को सम्मानित किया था। उन्होंने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सराहा था।
उन्होंने अपने बयान में कहा, "यह मेडल ऐतिहासिक है, लेकिन यह महज आगाज होनी चाहिए। हर उपलब्धि अधिक जिम्मेदारी और ज्यादा उम्मीदें लेकर आती है। सरकार की हर नीति, हर निवेश और हर कोशिश का मकसद हमारे एथलीट्स को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने और इंटरनेशनल मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन करने में मदद करना है।"
इससे पहले, खेल मंत्री भुवनेश्वर में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों का भी हौसला बढ़ाया था। उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम करने पर सर्वेश अनिल कुशारे को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए बधाई दी थी। मनसुख मांडविया ने उनकी इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी छलांग करार दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story