न्यूज
योग सिर्फ व्यायाम नहीं, मन की शांति और संतुलन का भी जरिया : आयुष मंत्रालय
jantaserishta.com
20 May 2026 10:41 AM IST

x
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योग को अपनाने और अपनी दिनचर्या में शांति लाने की अपील की है। 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस से पहले मंत्रालय ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन की शांति, संतुलन का एक मजबूत जरिया है।
मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली दुनिया में संतुलन बनाए रखना चुनौती बन गया है और शांति एक सतत अभ्यास है। योग हमारे शरीर की हलचल से कहीं आगे जाता है। यह मन को शांत करता है, करुणा जगाता है और हमारे अस्तित्व को गहराई प्रदान करता है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे रोज कुछ पल रुककर गहरी सांस लें और उन मूल्यवान चीजों से दोबारा जुड़ें जो जीवन में सचमुच मायने रखती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि “जब हमें अपने भीतर शांति मिलती है, तो हम अपने आस-पास भी शांति का निर्माण करते हैं।” शोर, टकराव और लगातार प्रतिक्रियाओं से भरी दुनिया में योग हमें ‘ठहरने’ की शक्ति सिखाता है। हर सचेत सांस और हर योग अभ्यास तालमेल, करुणा तथा सामूहिक भलाई की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
साथ ही, योग एक्सपर्ट्स नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। चाहे सूर्य नमस्कार हो, ध्यान हो या प्राणायाम छोटे-छोटे अभ्यास भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य सुधारता है बल्कि मानसिक तनाव कम करता है, भावनात्मक संतुलन बनाता है और सेहतमंद रखता है।
मंत्रालय के मुताबिक, योग का अभ्यास व्यक्ति को अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण सिखाता है। जब हम शांत रहते हैं तो बेहतर फैसले ले पाते हैं और दूसरों के प्रति अधिक सहानुभूति रखते हैं। ऐसे में योग दिवस न सिर्फ एक वार्षिक उत्सव है, बल्कि रोजाना शांति चुनने का संकल्प भी है। खास बात है कि योगासन का अभ्यास कहीं भी और किसी भी उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं, ये बच्चों से लेकर बड़ों यानी हर उम्र के लिए फायदेमंद है।
Tagsयोग
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





