न्यूज

एनसीआर में गर्मी और उमस का येलो अलर्ट, 18 जुलाई से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना

jantaserishta.com
17 July 2026 10:00 AM IST
एनसीआर में गर्मी और उमस का येलो अलर्ट, 18 जुलाई से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना
x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को शुक्रवार 17 जुलाई को भी भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने दोपहर के समय गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि 18 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 70 से 50 प्रतिशत के बीच रह सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। विभाग ने विशेष रूप से दोपहर के समय हॉट एंड ह्यूमिड परिस्थितियों के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 70 से 55 प्रतिशत के बीच रहेगी। पूर्वानुमान में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
इसके बाद 19 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 75 से 60 प्रतिशत के बीच रह सकती है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, विभाग ने इस दिन के लिए किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई है।
20 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। 21 जुलाई को तापमान और नीचे आकर 33/25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि आर्द्रता 90 से 70 प्रतिशत के बीच रह सकती है। इसी तरह 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार होने वाली बारिश और तेज हवाओं के कारण एनसीआर में पिछले कई दिनों से बनी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story