न्यूज
शी चिनफिंग ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया
jantaserishta.com
25 Sept 2026 5:09 PM IST

x
बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भव्य समारोह आयोजित कर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का स्वागत किया, जो अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आए हैं। सितंबर का वाशिंगटन शरद ऋतु की खूबसूरती से सराबोर है। चीन और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे हवा में लहरा रहे हैं। जब शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लियुआन व्हाइट हाउस पहुंचे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त रूप से तस्वीरें खिंचवाईं।
शी चिनफिंग और फंग लियुआन, ट्रंप दंपति के साथ व्हाइट हाउस में प्रवेश किए। शी चिनफिंग और फंग लियुआन ने गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए। भव्य सैन्य संगीत की धुन के बीच दोनों देशों के नेता मुख्य हॉल में पहुंचे। सैन्य बैंड ने चीन और अमेरिका के राष्ट्रगान प्रस्तुत किए। राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद शी चिनफिंग और ट्रंप ने संबोधन दिया।
शी चिनफिंग ने चीन के 1.4 अरब से अधिक लोगों की ओर से अमेरिकी जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर हार्दिक बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण पर वे अमेरिका की यात्रा पर आए हैं, यह यात्रा मित्रता को आगे बढ़ाने, सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के लोगों की भलाई बढ़ाने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया, युग और इतिहास में बड़े बदलाव हो रहे हैं, और ऐसे में चीन और अमेरिका जैसे दो महान देशों की जिम्मेदारी है कि वे मानव विकास और प्रगति में योगदान दें। राष्ट्रपति ट्रंप की इस वर्ष चीन यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने चीन-अमेरिका रचनात्मक सामरिक स्थिर संबंध बनाने पर सहमति जताई थी, जिसे दोनों देशों के लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने व्यापक रूप से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे ट्रंप के साथ मिलकर चीन-अमेरिका संबंधों के इस बड़े जहाज़ को स्थिर और दूर तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
शी चिनफिंग ने जोर देते कहा कि चीन और अमेरिका की राष्ट्रीय परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन खुली, गहन और निरंतर बातचीत से आपसी समझ बढ़ सकती है, मतभेदों को कम किया जा सकता है और विश्वास मजबूत हो सकता है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के हित गहराई से जुड़े हुए हैं और सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। चीन-अमेरिका सहयोग दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता, लेकिन दोनों देशों के सहयोग के बिना दुनिया की कई समस्याओं का समाधान करना मुश्किल है। चीन और अमेरिका दोनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बड़े देश हैं, और हमारी जिम्मेदारी है कि हम एआई का विकास और नियंत्रण सही तरीके से करें, ताकि यह हमेशा मानव के नियंत्रण में रहे और लोगों के कल्याण के लिए काम करे। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका जैसे दो बड़े देशों के लिए सहयोग से दोनों को लाभ होता है, जबकि टकराव से दोनों को नुकसान होता है। दोनों पक्षों को संघर्ष और टकराव से बचने की सीमा का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' को पार किया जा सकता है।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका ने फासीवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ मिलकर संघर्ष किया था। चीनी लोग और अमेरिकी लोग इस इतिहास को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों की आशा लोगों में है और भविष्य युवाओं में है। अगले 5 वर्षों में चीन 1 लाख अमेरिकी युवाओं को अध्ययन और आदान-प्रदान के लिए चीन आमंत्रित करेगा। साथ ही पांडा चीन और अमेरिका के लोगों के बीच दोस्ती का प्रतीक हैं। पांडा 'फिंगफिंग' और 'फुशुआंग' जल्द ही अटलांटा चिड़ियाघर में अमेरिकी लोगों से मिलेंगे।
अंत में शी चिनफिंग ने कहा चीनी राष्ट्र के महान पुनर्जागरण और 'अमेरिका को फिर से महान बनाने' के लक्ष्य में कोई टकराव नहीं है। दोनों पक्षों को जनता के प्रति समर्पण की भावना और ऐतिहासिक पहल के साथ आगे बढ़ना चाहिए, चीन-अमेरिका मैत्री को लगातार आगे बढ़ाना चाहिए और मिलकर एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना चाहिए।
ट्रंप ने शी चिनफिंग का ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने शी चिनफिंग के साथ आपसी सम्मान के आधार पर महान दोस्ती बनाई है, जो दोनों देशों के लोगों के मूल हितों के अनुरूप है। अमेरिका और चीन के संबंध सदियों पुराने हैं, दोनों देशों ने समुद्र पार करके व्यापार किया और एक-दूसरे से सीखा। शी चिनफिंग की यह यात्रा अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर हो रही है, और दोनों देश मिलकर दुनिया के लिए योगदान देना जारी रखेंगे। ट्रंप ने कहा कि वे शी चिनफिंग के साथ व्यापार, सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीक जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे, ताकि आने वाले दशकों में दुनिया में शांति और समृद्धि की मजबूत नींव रखी जा सके। उन्होंने याद दिलाया कि अमेरिका और चीन ने द्वितीय विश्व युद्ध में साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी और जीत हासिल की थी। 'फ्लाइंग टाइगर्स' जैसी कहानियां आज भी दोनों देशों के लोग याद करते हैं।
ट्रंप ने कहा कि वे शी चिनफिंग के साथ मिलकर अमेरिका और चीन के लिए बेहतर भविष्य बनाने को लेकर उत्सुक हैं। भाषण के बाद शी चिनफिंग और फंग लियुआन ने ट्रंप और मेलानिया के साथ मरीन कॉर्प्स की प्रस्तुति देखी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ आए अधिकारियों से हाथ मिलाया। इसके बाद वे व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने सैन्य परेड का निरीक्षण किया। सैन्य बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं और अमेरिकी सेना की विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च किया। इस दौरान लड़ाकू विमानों ने व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरकर दोनों देशों के नेताओं को सलामी दी।
स्वागत समारोह के बाद वे व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बातचीत की। इस अवसर पर चीनी पक्ष से त्साइ छी, वांग यी और हे लीफंग भी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





