न्यूज

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ब्लॉग लिखना पड़ा भारी, अब दे रहे हैं सफाई

jantaserishta.com
22 July 2026 10:03 AM IST
मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ब्लॉग लिखना पड़ा भारी, अब दे रहे हैं सफाई
x
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया है कि उनके हालिया ब्लॉग पोस्ट को लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट किसी निजी स्थिति से जुड़ी नहीं थी, बल्कि अर्जेंटीना की हार के बाद फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के उदाहरण के जरिए एक विचार समझाने का प्रयास था।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं। लोगों ने मेरी पोस्ट का गलत मतलब निकाल लिया।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं सिर्फ अपनी बात समझाने के लिए एक उदाहरण दे रहा था। जैसे किसी बड़ी सर्जरी या आईसीयू से बाहर आने के बाद असली चुनौती तब शुरू होती है, जब मरीज घर लौटकर अपनी बदली हुई शारीरिक स्थिति का सामना करता है। उसी तरह, जब कोई चैंपियन हारता है, तो सबसे कठिन समय हार नहीं, बल्कि उसके बाद खुद को संभालना और उस हार को स्वीकार करना होता है।"
महानायक ने कहा कि इसी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया था, लेकिन लोगों ने यह समझ लिया कि वह अपनी ही स्थिति या किसी व्यक्तिगत हार की बात कर रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी कराने, आईसीयू में समय बिताने और घर लौटने के बाद आने वाली शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों का जिक्र किया था। वहीं, सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने लिखा था, "खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी जारी है।"
इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पोस्ट का गलत अर्थ निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story