न्यूज
महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
jantaserishta.com
17 Jun 2026 8:05 AM IST

x
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। आयरलैंड से मिले 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलनी वाली डैन व्याट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 16 रन बनाकर आउट हुईं। एलिस कैप्सी भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। 35 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही इंग्लिश टीम की पारी को कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
नाइट ने 23 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, जबकि नैट साइवर 48 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुईं। 48 रनों की अपनी पारी में इंग्लिश कप्तान ने 4 चौके लगाए। फ्रेया केम्प महज 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। डैनी गिब्सन 4 और चार्ली डीन चार रन बनाकर नाबाद रहीं और इंग्लैंड को जीत दिलाकर लौटीं। गेंदबाजी में आयरलैंड की तरफ से एमी मग्वायर और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 118 रन लगाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एमी हंटर महज 6 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान गैबी लुईस बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। अलाना डेलजेल 18 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रेंडरगैस्ट 18 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। रेबेका स्टोकेल 9 रन ही बना सकीं, जबकि लिआ पॉल 10 रन बनाकर आउट हुईं।
अंत के ओवरों में लुईस लिटिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन ने महज 11 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। गिब्सन ने भी दो विकेट निकाले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





