न्यूज
महिला टी20 विश्व कप: डंकले-कैप्सी की दमदार पारी, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया
jantaserishta.com
21 Jun 2026 8:37 AM IST

x
लीड्स: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड को डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। कार्टर 23 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं, तो फ्रेजर ने 13 गेंदों में 23 रन बनाए। कप्तान कैथरीन ब्राइस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह महज 6 रन ही बना सकीं। मेगन मैककॉल ने 7 गेंदों में 10 रन बनाए। वहीं, सारा ब्राइस ने 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।
पिप्पा स्प्राउल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर रनआउट हुईं। वहीं, किर्स्टी गॉर्डन 17 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। लिन्से स्मिथ, चार्ली डीन, गिब्सन और फ्रेया केम्प ने एक-एक विकेट झटका।
इससे पहले, इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 200 रन लगाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एमी जोन्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। वहीं, डैन व्याट भी 7 रन बनाने के बाद आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद सोफिया डंकले और एलिस कैप्सी ने शानदार बल्लेबाजी की। कैप्सी ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि डंकले ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए।
डंकले ने अपनी इस पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। हीथर नाइट ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में फ्रेया केम्प ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए, तो डैनी गिब्सन ने 11 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। स्कॉटलैंड की तरफ से गेंदबाजी में किस्टी गॉर्डन ने 30 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कैथरीन ब्राइस और हन्ना रेनी ने एक-एक विकेट चटकाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





