न्यूज

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट का धमाकेदार शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से रौंदा

jantaserishta.com
13 Jun 2026 8:39 AM IST
महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट का धमाकेदार शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से रौंदा
x
बर्मिंघम: मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। शुक्रवार रात एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इंग्लिश टीम से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान चमारी अटापट्टू बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 4 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, विश्मी गुणरत्ने को लॉरेन बेल ने 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इमेशा दुलानी भी 7 रन ही बना सकीं, जबकि हंसिमा करुणारत्ने 11 रन बनाने के बाद चार्ली डीन का शिकार बनीं। हर्षिता समरविक्रमा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुईं।
कविशा दिलहरी ने 19 रनों का योगदान दिया, जबकि 33 गेंदों में 39 रन बनाने वालीं नीलाक्षी डी सिल्वा टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में फ्रेया ग्रेस केम्प ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाए। वहीं सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लॉरेन बेल और स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट आया।
इससे पहले इंग्लैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज एक विकेट खोकर 219 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। यह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। एमी जोन्स और डैनी व्याट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 13.4 ओवर में 135 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई।
जोन्स ने 38 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। वहीं, व्याट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story