न्यूज
महिला टी20 विश्व कप: एनरी डर्कसन बनीं संकटमोचक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
jantaserishta.com
18 Jun 2026 8:03 AM IST

x
बर्मिंघम: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। एजबेस्टन के मैदान पर पाकिस्तान से मिले 127 रनों के लक्ष्य को प्रोटियाज टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान लौरा वोल्वार्ट महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। सुने लुस का बल्ला भी खामोश रहा और वह 5 रन ही बना सकीं। मारिजाने कैप भी 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद एनरी डर्कसन ने एक तरफ से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की दमदार पारी खेली। डर्कसन ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
वहीं, नादिन डे क्लर्क भी बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 28 गेंदों में 37 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, डर्कसन के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय पर पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से मैच में हावी हो गई थी, लेकिन आखिर में टीम बाजी मराने में सफल रही। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से कप्तान फातिमा सना का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, सादिया इकबाल ने दो विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 126 रन ही लगा सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मुनीबा अली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। गुल फिरोजा को भी मारिजाने कैप ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट किया। नतालिया परवेज महज 4 रन ही बना सकीं, तो आयशा जफर (9 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। रमीन शमीम 6 रन बनाने के बाद रनआउट हुईं। इरम जावेद (11 रन) और आलिया रियाज (10 रन) का बल्ला भी खामोश रहा।
हालांकि, फातिमा सना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। वहीं, तूबा हसन ने कप्तान का भरपूर साथ निभाया और 23 रनों की अहम पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में मारिजाने कैप ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शबनीम इस्माइल और अयबोंगा खाका ने एक-एक विकेट चटकाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





