न्यूज
कौन हैं 15 वर्षीय उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
jantaserishta.com
29 Oct 2026 11:21 AM IST

x
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए कोच्चि में बुधवार को हुए मिनी ऑक्शन में 15 वर्षीय खिलाड़ी उमा काश्वी चर्चा का विषय रहीं। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा और वह डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।
उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। महज 15 साल की उम्र में उमा डब्ल्यूपीएल 2027 में जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। उमा का जन्म 9 अप्रैल 2011 को कर्नाटक में हुआ। उमा ने महज 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला ले लिया था और इस खेल की बारीकियों को सीखना शुरू कर दिया था। अपने दमदार खेल के बूते उमा ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है।
उमा बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की काबिलियत रखती हैं। वह दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं। उमा ने बीसीसीआई की महिला अंडर-15 टूर्नामेंट में 172 की दमदार औसत से खेलते हुए 516 रन बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया था। वह अंडर-15 स्तर पर कर्नाटक की कप्तानी भी संभाल चुकी हैं। उमा ने डब्ल्यूपीएल 2027 के ऑक्शन में बिकने के साथ ही दीया यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्हें डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ही 16 साल की उम्र में खरीदा था। उमा फिलहाल कर्नाटक की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। वह अपने करियर में अंडर-19 टी20 ट्रॉफी और कर्नाटक महिला लीग का खिताब जीत चुकी हैं।
उमा काश्वी की तरह ही 16 साल की समायरा राघव को भी डब्ल्यूपीएल 2027 में गुजरात जायंट्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। समायरा को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी से भी योगदान देने के लिए जानी जाती हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में समायरा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





