न्यूज
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
jantaserishta.com
6 Jun 2026 1:05 PM IST

x
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त मानते थे कि भारत देश की विविधता ही उसकी ताकत है। सामने आए एक पुराने वीडियो में वह देश की एकता, भावनाओं और विविधता पर गहरी बातें करते नजर आए। सुनील दत्त की आज (6 जून) जयंती है।
सामने आए प्रसार भारती के अर्काइव में वीडियो में सुनील दत्त कहते नजर आए, आज भी अगर देश एक-दूसरे से बंधा हुआ है तो वह धागा हमारे जज्बातों का है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए इन भावनाओं को छेड़ देते हैं और उन्हें गलत रास्ते पर ले जाते हैं। इससे देश को नुकसान होता है और मासूम भाई-बहन खत्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से प्रार्थना की कि वे देश और नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गलत रास्ते को न अपनाएं।
सुनील दत्त ने कहा, “कम से कम जज्बातों को सामने रखकर और देश को सामने रखकर उन्हें गलत रास्ते पर नहीं लगाना चाहिए।”
सुनील दत्त ने भारत की विविधता की भी खूबसूरत तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अलग-अलग मजहब, अलग-अलग भाषाएं, अलग-अलग लिबास, अलग-अलग रिवाज और लोकगीत हैं। दुनिया वाले इसे अलग तरह का देश कहते हैं, लेकिन मैं इसे देश का सबसे बड़ा खजाना मानता हूं। उनके अनुसार, यह विविधता भारत की ताकत है, न कि कमजोरी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें इस विविधता को बनाए रखना चाहिए और इसे कभी भी विभाजन का कारण नहीं बनने देना चाहिए।
सुनील दत्त न सिर्फ फिल्म अभिनेता के रूप में बल्कि एक संवेदनशील इंसान के रूप में भी याद किए जाते हैं। उन्होंने जीवन भर सामाजिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रिय एकता के लिए काम किया। बच्चों की मदद से लेकर शांति मार्च तक उन्होंने कई प्रयास किए।
Tagsसुनील दत्त
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





