न्यूज

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की हालत खस्ता

jantaserishta.com
5 Aug 2026 8:29 AM IST
दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की हालत खस्ता
x
त्रिनिदाद: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के गेंदबाजों के नाम रहा। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की हालत खस्ता है और टीम ने 6 विकेट सिर्फ 103 रनों के स्कोर पर गंवा दिए हैं।
वेस्टइंडीज द्वारा बनाए गए पहली पारी में 344 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए और 43 रनों की अहम बढ़त हासिल की। टीम की ओर से शान मसूद की जगह टीम में शामिल किए गए अब्दुल्ला शफीक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 323 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर आजम ने 88 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अजान अवैस ने 55 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वार्रिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए, जबकि शेमार जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टैगेनारिन चंदरपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। आमिर जांगू को साजिद खान ने 13 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। रोस्टन चेज सिर्फ 17 रन ही बना सके, जबकि शाई होप 15 रन बनाकर आउट हुए। केवम हॉज 71 गेंदों का सामना करने के बाद 34 रन बनाकर आउट हुए। जेयडन सील्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
जस्टिन ग्रीव्स एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वेस्टइंडीज की बढ़त अभी सिर्फ 60 रनों की हुई है और टीम के 4 विकेट ही बचे हुए हैं। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में साजिद खान 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके है, जबकि अली उस्मान ने 2 विकेट निकाले हैं। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में शिकंजा कस लिया है। टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को हार टालने के लिए शानदार बल्लेबाजी करनी होगी और सारा दारोमदार ग्रीव्स के कंधों पर होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story