न्यूज

एनसीआर में मौसम : तेज गर्मी और लू से राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

jantaserishta.com
28 April 2026 9:34 AM IST
एनसीआर में मौसम : तेज गर्मी और लू से राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार
x
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम में इस बदलाव के चलते जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी आंशिक सुधार होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन “थंडरस्टॉर्म विद रेन," यानी गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई।
29 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय तेज हवाओं और बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल को तापमान और नीचे आते हुए अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
वहीं 1 मई को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान 40 डिग्री/24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई अभी भी मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है।
दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 227, बवाना में 205 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 206 दर्ज किया गया। वहीं अशोक विहार (193), आया नगर (199) और चांदनी चौक (162) जैसे इलाकों में एक्यूआई मध्यम स्तर पर रहा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 228 और नॉलेज पार्क-5 में 253 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
गाजियाबाद में स्थिति और चिंताजनक है, जहां इंदिरापुरम (214), लोनी (278), संजय नगर (228), वसुंधरा (225) और वेद विहार-लोनी (352) में एक्यूआई खराब से बेहद खराब स्तर तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों का स्तर कुछ हद तक कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, तेज हवाओं और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story