न्यूज

एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत

jantaserishta.com
15 July 2026 10:42 AM IST
एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की फुहारों से मिलेगी आंशिक राहत
x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मानसून की सक्रियता के बावजूद क्षेत्र में व्यापक और तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश या बूंदाबांदी तथा तेज हवाएं लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर दिला सकती हैं।
मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 63 से 50 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इस दिन मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। आर्द्रता 65 से 45 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। 17 जुलाई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 18 जुलाई को अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा।
19 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 75 से 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस का असर बना रहेगा। वहीं 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन भी सामान्यतः बादल छाए रहेंगे।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की एंट्री के बावजूद फिलहाल एनसीआर में वैसी व्यापक और लगातार बारिश नहीं हो रही है, जिसकी सामान्य तौर पर इस समय उम्मीद की जाती है। इसी कारण दिन के समय गर्मी और उमस का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारें लोगों को अस्थायी राहत देंगी। तापमान में आंशिक गिरावट जरूर देखने को मिलेगी, लेकिन फिलहाल तेज बारिश या तापमान में बड़ी कमी के संकेत नहीं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story