न्यूज
मानसून की दस्तक से मौसम बदला, 3 जुलाई को बारिश, आंधी और 50 किमी/घंटा तक तेज हवाओं का येलो अलर्ट
jantaserishta.com
3 July 2026 10:02 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून की प्रभावी एंट्री के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 3 जुलाई को दिल्ली समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
आईएमडी के अनुसार सुबह के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर और शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। रात के समय भी मौसम सक्रिय रहेगा और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं लोगों को गर्मी से राहत देंगी।
4 जुलाई को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन किसी प्रकार की अतिरिक्त मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने इस दिन गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। 7 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 8 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के कारण अगले पूरे सप्ताह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के दौरान जलभराव, फिसलन, ट्रैफिक जाम और तेज हवाओं के कारण पेड़ या कमजोर होर्डिंग गिरने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी।
Tagsमानसून
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





