न्यूज
एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज: 5 जून तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं और बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत
jantaserishta.com
4 Jun 2026 10:13 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन दिनों तेज हवाएं, आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग की ओर से जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वाह्न में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने की संभावना और तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। रात के समय भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
5 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और पूर्वाह्न के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रात में भी बादलों की आवाजाही के बीच बिजली चमकने और हल्की वर्षा के आसार बने रहेंगे। इसी वजह से मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी "थंडरस्टॉर्म विद रेन" यानी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, हालांकि किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई गई है। 7 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग ने इस दिन "मेनली क्लियर स्काई" यानी मुख्य रूप से साफ आसमान का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि 9 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इन दोनों दिनों में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है और कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। राहत की बात यह है कि 9 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को लू और भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





