न्यूज

'हम लोग प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे', पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा से भारतीय समुदाय में उत्साह

jantaserishta.com
18 May 2026 9:08 AM IST
हम लोग प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे, पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा से भारतीय समुदाय में उत्साह
x
ओस्लो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट और द्विपक्षीय बैठक के लिए नॉर्वे के दौरे पर हैं। पीएम मोदी की नार्वे यात्रा को लेकर भारतीय मूल के लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
पीएम मोदी के नार्वे यात्रा पर भारतीय मूल के एक शख्स ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। वे पिछले वर्ष ही आने वाले थे, लेकिन यूक्रेन युद्ध की वजह से नहीं आ पाए थे। प्रधानमंत्री का आना हम लोगों (भारतीय समुदाय) के लिए काफी अच्छा है। पीएम मोदी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनके यहां आने से हम लोगों को एकजुटता मिलेगी। पीएम मोदी की इस यात्रा से हमें काफी उम्मीद है।
पीएम मोदी की यात्रा पर भारतीय मूल के एक दूसरे शख्स ने कहा कि बहुत वर्षों बाद भारत के प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। इस तरह की यात्रा होनी चाहिए। यह हमारे लिए और नार्वे के लिए अच्छा है। हम लोग प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे। हमें पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलने वाला है।
भारतीय मूल के एक और सदस्य ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सक्रिय हैं। ऐसे समय में जब दुनिया तेल, गैस और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है, नॉर्वे हमारा सहयोग कर सकता है। प्रधानमंत्री उसी संदर्भ में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अपना दायित्व अच्छे से निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से भारतीय समुदाय में खुशी का माहौल है।
भारतीय प्रवासी समुदाय शख्स ने कहा कि भारतीय मूल का व्यक्ति होने के नाते, यह बड़े गर्व की बात है कि 1.5 अरब भारतीयों के प्रतिनिधि नॉर्वे आ रहे हैं। काफी लंबे वक्त के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री नार्वे आ रहा है। इसका साक्षी बनने का मुझे अवसर मिला है। प्रधानमंत्री की यात्रा से भारतीय समुदाय में खुशी है।
नॉर्वे की एक प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी डीएनवी के भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के कंट्री चेयर अमित मित्तल ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर नॉर्वे में काफी उत्साह है। हम लंबे समय से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार पीएम मोदी इस साल आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story