न्यूज

'हम अपनी योजनाओं पर अमल करने में सफल रहे', तीसरे टी20 में मिली बड़ी जीत से गदगद नजर आए कप्तान हैरी ब्रूक

jantaserishta.com
8 July 2026 8:37 AM IST
हम अपनी योजनाओं पर अमल करने में सफल रहे, तीसरे टी20 में मिली बड़ी जीत से गदगद नजर आए कप्तान हैरी ब्रूक
x
नॉटिंघम: इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 125 रनों से रौंदा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक अपनी टीम के प्रदर्शन से गदगद नजर आए।
मैच के बाद टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "दूसरे हाफ में टीम ने अपनी योजना पर पूरी तरह अमल किया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी उसी लय को बनाए रखा। फिल साल्ट ने धमाकेदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पिच ऐसी थी, जहां सीधे शॉट खेलना आसान नहीं था। इसी वजह से टीम ने पहले से एक योजना बनाई थी और सभी खिलाड़ियों ने उसी के मुताबिक खेला। इस पिच पर 200 रन बनाना शानदार था।"
हैरी ब्रूक ने आगे कहा, "लक्ष्य का बचाव करने से पहले टीम को ज्यादा चर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ी। गेंदबाजों को सिर्फ सही जगह पर गेंद डालनी थी और समय-समय पर बाउंसर का इस्तेमाल करना था।" जीत के बावजूद टीम में सुधार की गुंजाइश को लेकर पूछे गए सवाल पर इंग्लिश कप्तान ने कहा,"पिछले दो मैचों की तरह टीम को पिच के हिसाब से खुद को ढालना होगा। एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अलग-अलग एरिया तक पहुंचने के लिए पिच का इस्तेमाल करना जरूरी है।"
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया। सैम करन ने अंत के ओवरों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story