न्यूज

'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

jantaserishta.com
22 July 2026 10:05 AM IST
हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी, पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
x
बारबाडोस: वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। जीत के बाद कप्तान शाई होप ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में कैरेबियाई टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी।
पांचवें वनडे में मिली जीत के बावजूद वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-3 से हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद कप्तान होप ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा, "हमने इस सीरीज में शानदार लड़ाई लड़ी। इस सीरीज में हमारे प्रदर्शन में पिछले कुछ सीरीज के मुकाबले ज्यादा निरंतरता नजर आई। हमने अहम मौकों को भुनाया। गुयाना में कुछ महत्वपूर्ण मौके आए थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में यही तो करना होता है। पिछले मैच में वो कैच छूटा, जो हमें भारी पड़ा। हम और ज्यादा रन बना सकते थे। ईमानदारी से कहूं, तो हम पर्दे के पीछे काफी मेहनत कर रहे हैं। असल बात है मुश्किल समय में सही तरीके से खेलना। हम वहां तक पहुंच जाएंगे। कुछ दिनों बाद ही हमें खुद को लाल गेंद के फॉर्मेट के लिए तैयार करना होगा।"
न्यूजीलैंड से मिले 269 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल किया। कैरेबियाई टीम की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड और शिमरोन हेटमायर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। रदरफोर्ड ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं, हेटमायर 64 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। हेटमायर ने अपनी इस पारी में 107 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 4 छक्के लगाए।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 268 रन बनाए। टीम की तरफ से निक केली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की अहम पारी खेली, तो टॉम लाथम ने 71 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। विल यंग ने भी अर्धशतक लगाया और उन्होंने 63 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story