न्यूज
बरसात में रहना है सेहतमंद? तो रोजमर्रा की इन छोटी आदतों से करें संक्रमण का बचाव
jantaserishta.com
27 July 2026 12:48 PM IST

x
नई दिल्ली; चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ मानसून अपने साथ प्रकृति की हरी-भरी सुंदरता भी लेकर आता है लेकिन इसके आगमन से कई तरह के मौसमी संक्रमण और बीमारियां भी पनपती हैं। उमस और नमी के दौर में सतर्कता और स्वच्छता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बनता है।
रोजमर्रा की जिंदगी में अगर व्यक्ति छोटी-मोटी और आसान आदतों का ध्यान दे, तो वह न सिर्फ अपने परिवार को सुरक्षित रख सकता है बल्कि पूरे मानसून में खुद ऊर्जावान और स्वस्थ भी बना रह सकता है।
इसी को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्होंने मानसून में कुछ सावधानियों पर जोर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "स्वस्थ मानसून (बरसात) की शुरुआत अच्छी स्वच्छता की आदतों से होती है। रोजमर्रा की छोटी-छोटी सावधानियां आपको मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाने और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में बड़ी मदद कर सकती हैं।"
आयुष मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में सबसे पहले उन्होंने नियमित रूप से हाथ धोने पर जोर दिया है। उनके अनुसार, नियमित रूप से हाथ धोना काफी नहीं है बल्कि सही तरीके से हाथ धोना जरूरी है। इसके लिए 'सुमन-के' तरीके से हाथ धोने के लिए बताया जाता है, जिसमें एस (सीधा), यू (उल्टा), एम (मुट्ठी), ए (अंगूठा), एन (नाखून) और के (कलाई) के छह चरण शामिल होते हैं। यह विधि हाथों को पूरी तरह साफ करके कीटाणुओं और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़े तुरंत बदल लेने चाहिए ताकि त्वचा पर नमी न बढ़े। ऐसा करने से स्किन पर खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसलिए बरसात में कोशिश करें कि न भीगें और अगर ऐसा हो भी गया, तो फौरन कपड़े बदल लें।
बारिश के मौसम में रोजाना पैरों को साफ और सूखे मोजे पहनने की कोशिश करें। क्योंकि लंबे समय तक गीले जूते या मोजे पहनने से फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
अपने आसपास की जगह को साफ रखें और बारिश के मौसम में पानी जमा न होने दें। ऐसा करने से घर में मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। वहीं, कमरों में पर्याप्त हवा का आवागमन बनाए रखें।
अगर बारिश के मौसम में किसी भी तरह के स्किन इंफेक्शन, उल्टी और तेज बुखार जैसी शारीरिक समस्या हो, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लें। खुद दवा लेने की गलती बिल्कुल भी न करें।
Tagsबरसात
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





