न्यूज

दतिया उप चुनाव की मतगणना, कुल 21 काउंटर बनाए गए

jantaserishta.com
3 Aug 2026 8:57 AM IST
दतिया उप चुनाव की मतगणना, कुल 21 काउंटर बनाए गए
x
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना आज सोमवार को हो रही है। सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं। दरअसल दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। यहां 71.44 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। आज सोमवार को मतगणना हो रही है। यहां भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। मुकाबले को त्रिकोणीय आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव ने बनाया है। मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि मतगणना सोमवार प्रातः आठ बजे से प्रारंभ हो रही है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। इसके उपरांत प्रातः साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा एक काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है।
प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story