न्यूज
विवेक वासवानी ने याद किया 9/11 का खौफनाक दिन, बोले- सिनेमा से निकले तो दुनिया बदल चुकी थी
jantaserishta.com
11 Sept 2026 3:05 PM IST

x
मुंबई: एक्टर-प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने शुक्रवार को अमेरिका पर हुए 9/11 हमले को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी एक सामान्य सुबह, दुनिया के कभी न भूलने वाले दिन में बदल गई थी।
विवेक वासवानी ने अभिनेत्री पूजा भट्ट और राहुल बोस के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उस समय की है जब उनकी पहली इंग्लिश फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा रही थी। अपनी इस पोस्ट के जरिए वासवानी ने याद किया कि 11 सितंबर 2001 को वह अपनी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए टोरंटो में थे।
उन्होंने लिखा, "11 सितंबर 2001 को टीआईएफएफ में मेरी फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर था। टोरंटो की सुबह थी, बहुत ठंड थी, मैं बहुत एक्साइटेड था। मेरी पहली इंग्लिश फिल्म और टीआईएफएफ में ऑफिशियल सेलेक्शन। मैं और आशुतोष उस दिन सुबह 7 बजे 'मॉनसून वेडिंग' देखने के लिए जल्दी उठे थे। हम सुबह 10 बजे सिनेमा से बाहर निकले और दुनिया बदल चुकी थी। अमेरिका पर हमला हो गया था। आज उस भयानक दिन की सालगिरह है। लेकिन हमने अभी भी कुछ नहीं सीखा है। खैर, जॉन गाल्ट कौन है?"
यह पोस्ट यूनाइटेड स्टेट्स में 11 सितंबर के जानलेवा हमलों की 25वीं बरसी पर आई है। बता दें कि 11 सितंबर, 2001 को आतंकवादियों ने चार कमर्शियल एयरक्राफ्ट हाईजैक कर लिए थे। दो विमानों को न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ और साउथ टावर्स से टकरा दिया गया था। तीसरा विमान वाशिंगटन डी.सी. के पास अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय, पेंटागन से टकराया था।
इन हमलों में कुल 2,977 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद वैश्विक राजनीति, सुरक्षा नीतियों और आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में 'आतंक पर युद्ध' की शुरुआत हुई। इस 9/11 के हमलों ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया।
विवेक वासवानी की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग, प्रोड्यूसिंग और राइटिंग में काम किया है और अपने करियर के दौरान कई फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





